VIDEO: 'जीरो सिविक सेंस' को लेकर इस लड़की का खूब उड़ा था मजाक, अब वीडियो पोस्ट कर खुद दी सफाई

'जीरो सिविक सेंस' को लेकर वीडियो बनाने वाली यह लड़की आपको याद तो है न? अब इस लड़की का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोशल मीडिया यूजर्स से अपने उन शब्दों के लिए माफी मांगती नजर आ रही है जिनसे लोग आहत हुए थे।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसमें लड़की ने राह चलते लोगों पर सिविक सेंस को लेकर सवालिया निशान खड़े किए थे। लड़की का वह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने उसे खूब ट्रोल किया। फिलहाल लड़की का एक और वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने उस वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रही है।

लड़की का एक और वीडियो हुआ वायरल

लड़की का एक और वीडियो हुआ वायरल (X/@gharkekalesh)

वीडियो को लेकर लड़की ने दी अपनी सफाई

वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उस दिन वह स्नैपचैट के लिए एक वीडियो शूट कर रही थी, जब कुछ लोग आकर उसके पीछे खड़े हो गए और उसे घूरने लगे। यह देख लड़की घबरा गई और उसने अपनी लोकेशन चेंज कर दूसरी जगह पर वीडियो शूट करना शुरू किया। इस बार फिर से लोगों का बार-बार उसके फ्रेम में आना-जाना लगा रहा। तब जाकर लड़की ने वीडियो में सिविक सेंस को लेकर वह बात कही थी।

End of Feed