Video: बारिश से बचाने के लिए खुद भीगता रहा पक्षी, साथी के लिए पंख फैलाकर बना दी छतरी

तेज बारिश में एक जेब्रा डव अपने साथी को बचाने के लिए खुद ढाल बन गया। जीवनभर साथ निभाने वाले इन पक्षियों का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में दो जेब्रा डव (Zebra Dove) पक्षियों के बीच ऐसा प्यार और अपनापन देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जा रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में इन बेजुबान छोटे-से पक्षियों ने रिश्ते का ऐसा मतलब समझाया, जो इंसानों के लिए भी एक बड़ी सीख बन गया।

Zebra Dove Viral Video

बारिश में अपने साथी के लिए खुद ढाल बन गया यह पक्षी (Instagram/Timesnow_trending)

मूसलाधार बारिश में साथी को बचाता रहा पक्षी

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है। बारिश के बीच तीन जेब्रा डव एक बिजली के तार पर बैठे दिख रहे हैं। तीनों में से एक अपने साथी को बारिश से बचाने की पूरी कोशिश करते दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पक्षी अपने साथी के सिर पर अपने पंखों से आड़ देकर उसे बारिश में भीगने से बचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वह अपने साथी के लिए अपने पंखों को कुछ यूं फैलाता है, जिससे छतरी का काम हो जाता है। इससे उसका साथी बारिश में बिना भीगे आराम से उस बिजली के तार पर बैठा दिख रहा है।

End of Feed