Viral Video: छोटी उम्र, बड़ा जज्बा, सब्जी बाजार का यह छोटा व्यापारी जीत रहा है लोगों का दिल

छोटी उम्र में सब्जी बेचते इस नन्हे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे का जोश, मेहनत और ग्राहकों को बुलाने का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

बाजार में हर दिन सैकड़ों लोग सब्जी और फल खरीदने पहुंचते हैं। कोई अपनी पसंद की सब्जी चुनता है तो कोई दुकानदार से भाव करता नजर आता है लेकिन बाजार से सामने आया एक नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा बाजार में कढ़ी पत्ता बेचता हुआ नजर आ रहा है। इस छोटे से व्यापारी का वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा भले ही कम उम्र का है, लेकिन काम करने का उसका जज्बा किसी बड़े व्यापारी से कम नहीं है।

Young child vegetable vendor viral Video

बाजार में कढ़ी पत्ता बेचता बच्चा (X/@Bebakjai57)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाजार में कढ़ी पत्ता बेचते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा सब्जियों से भरी ठेली के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके सामने सब्जियों को रखने वाली ट्रे बास्केट है, जिन पर कढ़ी पत्ते रखे गए हैं। वह बच्चा उन्हीं कढ़ी पत्तों को बेचने के लिए बाजार में जोर-जोर से आवाज लगाकर ग्राहकों को अपने यहां बुला रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा पूरे जोश के साथ आवाज लगाकर ग्राहकों को अपनी तरफ बुला रहा है। मासूमियत से भरा उसका यह अंदाज देखकर कोई भी उस नन्हे व्यापारी के पास खींचा चला आएगा। हालांकि उसे देखकर यह साफ प्रतीत हो रहा है कि उसे सब्जी बेचने का काफी अच्छा खासा अनुभव है।

End of Feed