OMG! नहीं देखा होगा इतना बड़ा सांप, दुनिया के सबसे लंबे अजगर को देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

दुनिया के सबसे लंबे अजगर का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में दिख रहा अजगर इतना लंबा है कि शायद ही अब तक आपने इतना बड़ा अजगर देखा होगा।

इस दुनिया में कई तरह के बड़े और खतरनाक सांप पाए जाते हैं, लेकिन हाल ही में इंडोनेशिया के जंगल में दुनिया का सबसे लंबा और विशालकाय अजगर मिला, जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के पन्नों में दर्ज हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस अजगर को अब तक का सबसे लंबा जंगली अजगर बताया है।

इंडोनेशिया के जंगलों में मिला दुनिया का सबसे लंबा अजगर

इंडोनेशिया के जंगलों में मिला दुनिया का सबसे लंबा अजगर (Instagram/@GWR)

ये है दुनिया का सबसे लंबा सांप

यह विशालकाय अजगर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के मारोस इलाके में मिला था। जनवरी के अंत में जब एक्सपर्ट्स ने इसकी जांच की, तो इसकी लंबाई 7.22 मीटर पाई गई। यह अजगर मादा है और इसका नाम “इबू बैरोन” रखा गया है। इस मादा अजगर का वजन साढ़े 96 किलो दर्ज किया गया है।

End of Feed