इनके बिना सोशल मीडिया पर अधूरा है योग दिवस, देखें अजीबोगरीब योगासन के Photos और Videos

योग से जुड़ी कई वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। जिनमें कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ हैरान कर देने वाले। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही वीडियो और तस्वीरें लेकर हाजिर हैं।

वायरल न्यूज (Viral News): पूरी दुनिया योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मना रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो (Video) और फोटोज़ भी सामने आए हैं। जिनमें से कुछ तो मजेदार हैं और कुछ काफी हैरान कर देने वाले है। सोशल मीडिया पर अगर ये वीडियो और फोटोज़ पोस्ट ना हों तो इनके बिना योग दिवस अधूरा सा ही लगता है।

bizarre yoga poses viral photos and video

योग दिवस पर वायरल वीडियो और तस्वीरें (X/@Walkinghosteed/@Pinky209E, Instagram/@indianrareclips)

हाथियों का योग

इस योग दिवस पर आज का सबसे खूबसूरत वीडियो यह निकलकर सामने आया है। जिसमें इंसानों के साथ-साथ हाथी भी योग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के जलदापाड़ा नेशनल पार्क का है। यहां विश्व योग दिवस के मौके पर एक खास आयोजन किया गया, जिसमें इंसानों के साथ-साथ हाथियों ने भी हिस्सा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग योग कर रहे हैं और उनके साथ खड़े हाथी भी शांत अंदाज में उसी माहौल का हिस्सा बने हुए हैं। हाथी अपने महावत के निर्देश पर धीरे-धीरे अपना शरीर और कान हिला रहे हैं, जो देखने में काफी अनोखा लगता है।

End of Feed