World most expensive coffee: एक हिंदी में कहावत है कि 'शौक बड़ी चीज है'। यह कहावत आपने अक्सर अपने घरों, गांवों और शहरों में लोगों को बोलते हुए सुना होगा। जिसका मतलब होता है कि किसी शख्स को किसी चीज का इतना ज्यादा शौक हो सकता है कि वह उसके लिए ना पैसे और ना ही समय की परवाह करता है। यहां तक की कभी-कभी तो वह अपनी जान की भी परवाह नहीं करता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
24 कैरेट गोल्ड वाली कॉफी पीकर उड़ गए होश (फोटो:Instagram/@harryjaggard)
जिसे जिसने देखा उसे यकीन नहीं हुआ। हम इस वीडियो के बारे में बात करें उससे पहले आपसे एक सवाल है कि आपने आज तक कितनी महंगी कॉफी पी होगी या फिर किसी के बारे में सुना होगा कि उस व्यक्ति ने इतनी महंगी कॉफी पी है। चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं। दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने दुबई में बिकने वाली गोल्ड कॉफी पी है। इसको दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बताया जाता है।
कॉफी की कीमत 110 अमेरिकी डॉलर
दुबई के बुर्ज अल अरब होटल में एक शख्स ने 24 कैरेट गोल्ड से सजी हुई दुनिया की सबसे महंगी कॉफी पी। जिसकी कीमत 110 अमेरिकी डॉलर बताया गया। जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 9 हजार 7 सौ रुपये से ज्यादा है, लेकिन जैसे ही इसने कॉफी की एक घूंट को मुंह में लिया। पहले तो चेहरे पर खुशी झलक रही थी, पर अगले ही पल वह निराश दिखने लगा। जिसके बाद वह अंग्रेजी में कहता है कि "यह तो बिल्कुल नॉर्मल कैपुचीनो जैसी ही लग रही है। गोल्ड का कोई स्वाद नहीं है। मैंने अपने 110 डॉलर यूहीं बर्बाद कर दिए।" इसके बाद ही उसने अपने पैसे वापस मांगे। हालांकि जब शख्स के पास कॉफी बनकर आती है तो वह काफी ज्यादा उत्साहित दिख रहा था। कॉफी के ऊपर गोल्ड डस्ट छिड़का गया था।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @harryjaggard नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में उसने 'दुनिया की सबसे महंगी कॉफी' लिखा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "यह आदमी वाकई नेकदिल इंसान है। आप इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि उसने सर्वर के साथ कितना सम्मान से पेश आया!" दूसरे यूजर ने लिखा: " आपको कैलिफॉर्निया के कॉम्टन में डायमंड कॉफी जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह हर पैसे के लायक है। यह दुनिया का पहला .67 स्टार होटल है।" तीसरे ने लिखा: "दुबई में सबकुछ बढ़िया था, लेकिन वे कॉफी बनाना नहीं जानते।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
