Ajab Gajab News: अगर आप भी हैं सोने के शौकीन (sleep lover) और एक अच्छी नींद लेने के लिए कभी जमीन के अंदर (underground) जाने का सोचा होगा तो अब आपके पास एक विकल्प मौजूद है। यूके (U.K) का “डीप स्लीप” (Deep sleep) नाम का अनोखा होटल (Hotel) आपको यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)
जमीन के भीतर जाकर पूरी कर सकते हैं नींद
आपने अक्सर कुछ चुनिंदा जानवरों को ज़मीन के भीतर सोते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन अब आप भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आप जमीन के भीतर जाकर अपनी नींद पूरी कर सकते हैं और आराम से अपनी दिनचर्या बिता सकते हैं। इस होटल को यूके के स्नोडेनिया (Snowdenia) शहर में वेल्स पर्वत से 1,375 फीट नीचे यानि 419 मीटर नीचे बनाया गया है। यह होटल पूरे पृथ्वी पर अंडरग्राउंड बेड (Under ground) देने वाला पहला होटल है।
अजीबोगरीब आइडिया के पीछे इस शख्स का हाथ
इस अतरंगी आइडिया के पीछे जिस शख्स का हाथ है, उसका नाम माइल्स मॉलडिंग है। वह गो बीलो (Go Below) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपनी कंपनी की स्थापना 13 साल पहले की थी। डीप स्लीप होटल में चार निजी ट्वीन बेड केबिन और डबल बेड के साथ एक रोमांटिक ग्रोटो भी है, जिसे सप्ताह में एक दिन शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक किराये पर दिया जाता है।
इस होटल के अंदर कई छोटे- छोटे केबिन है जिसमें सिंगल बेड, एक बेडसाइड टेबल और एक छोटी लैम्प मौजूद है। जो इसे सिनिक व्यू देते हैं। कुछ केबिन पत्थरों के अंदर बनाये गये हैं। जो आपको बिल्कुल एडवेंचरस महसूस करायेंगे। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और जिदंगी में कुछ नया और अलग करने में विश्वास रखते हैं तो आपको एक बार इस होटल का चक्कर जरूर लगाना चाहिए।
