Viral Video: ये मजदूर की ताकत है बरखुरदार! पीठ पर ईंटों का पहाड़ लादकर ले जाते दिखा लेबर

सोशल मीडिया पर वायहल हो रहे इस वीडियो में एक मजदूर अपनी पीठ पर इतनी ज्यादा ईंटें उठाकर ले जाता नजर आ रहा है, मानो उसने पूरा पहाड़ ही लाद लिया हो।

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं होता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक मजदूर अपनी पीठ पर ईंटों का पहाड़ लादकर ले जाते दिख रहा है।

worker carrying bricks viral video

पीठ पर ईंटों का पहाड़ लादकर ले जाते दिखा मजदूर (Times Now Navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पीठ पर ईंटों का पहाड़

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक घर निर्माण का काम चल रहा है। जहां काम करने वाला एक मजदूर ईंट लादकर निर्माण स्थल पर ले जाते दिख रहा है। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला शख्स जब उससे पूछता है कि इसमें कितने ईंटे हैं, तो सामने से जो जवाब आता है, वह सुन लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। दरअसल, यह मजदूर अपनी पीठ पर करीब 28 ईंट लादकर ले जाते दिख रहा है। यह देख वीडियो बनाने वाले शख्स के होश उड़ जाते हैं और वह बोलता है कि एक साथ 28 ईंट लादकर ले जाते मैं पहली बार देख रहा हूं।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

कई लोग इस वीडियो (Video) देखकर हैरान रह गए और यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर कोई इंसान इतना वजन कैसे उठा सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस मजदूर की ताकत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कई लोग इसे रोज के काम का नतीजा बता रहे हैं तो कई लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मजदूर की मेहनत को सलाम कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस हालत पर चिंता भी जता रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये मेहनत नहीं, मजबूरी है।" दूसरे ने लिखा, "जब जिम्मेदारियां बड़ी होती हैं, तो इंसान अपनी ताकत से भी ज्यादा काम करता है।" तीसरे ने लिखा, "मजदूरों का जीवन आसान नहीं होता। उन्हें रोज इतनी ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed