जब साड़ी में महिलाएं उतरीं बर्फीली ढलान पर, स्नोबोर्डिंग के इस वीडियो को देख लोगों ने बताया सुपरवुमन

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में दो महिलाएं साड़ी पहनकर बर्फीले पहाड़ पर स्नोबोर्डिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

स्नोबोर्डिंग करने के लिए एक खास तरह की ड्रेस पहनी जाती है, जो आरामदायक और मौसम के अनुकूल बना होता है लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन दो महिलाओं ने इस कॉनसेप्ट को बदल डाला और साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग की। जिससे पूरे सोशल मीडिया का ध्यान इन सुपर वुमन्स पर टिकी रह गई।

साड़ी में स्नोबोर्डिंग करती दिखीं महिलाएं

साड़ी में स्नोबोर्डिंग करती दिखीं महिलाएं (Instagram/@ursk8kid)

साड़ी पहन स्नोबोर्डिंग करती दिखीं महिलाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं बर्फीले पहाड़ पर साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिख रही महिलाओं में से एक भारतीय स्नोबोर्डर उर्मीला (Urmila) और दूसरी स्विट्जरलैंड की स्नोबोर्डर लिंडा (Linda) हैं। दोनों ने इस वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है – “साड़ी नॉट सॉरी, स्नोबोर्डिंग एडिशन।”

End of Feed