चोरी करने आए शख्स को महिलाओं ने पहले रस्सी से बांधा, फिर सबके सामने डंडे से जमकर पीटा, देखें Viral Video

राजस्थान के अलवर स्थित रेणी थाना क्षेत्र के बाढ़का गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं ने चोरी करने आए एक चोर को पहले रस्सी से बांधा फिर डंडे से उसकी जमकर पिटाई की।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के अलवर से एक शॉकिंग वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इस वीडियो में घूंघट में महिलाएं एक चोर की डंडे से जमकर पिटाई कर रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। इतना ही नहीं कई लोग जहां महिलाएं की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस नजारे पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Chor Ki Pitai

महिलाओं ने चोर को जमकर पीटा (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रेणी थाना क्षेत्र के बाढ़का गांव की है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात दो युवक चोरी करने के लिए गांव में घुसे थे। तभी वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें देख लिया। एक आरोपी मौका पाकर किसी तरह वहां से भाग निकला। जबकि दूसरा ग्रामीणों महिलाओं के हत्थे चढ़ गया। महिलाओं ने पहले उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। महिलाओं ने चोर को इतना पीटा कि डंडा तक टूट गया। आरोपी लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन गुस्साई महिलाओं ने उसकी एक नहीं सुनी। देखें वीडियो

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही रेणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में भागे हुए आरोपी को भी पुलिस ने तलाश कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने माना कि वे चोरी की नीयत से गांव में आए थे। रिपोर्ट के अनुसार, धारा 151 में दोनों को आरोपी को जेल भेज दिया गया। रेणी थाना एसएचओ रामजी लाल ने बताया कि घटना करीब 6 दिन पुरानी है। ग्रामीणों और आरोपी की तरफ से कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इसलिए पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

End of Feed