महिला के साथ घटी विचित्र घटना, बिल्ली ने काटा तो पहुंची अस्पताल, वहां कुत्ते ने काट लिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 01:20 PM IST

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक महिला पर जब बिल्ली ने हमला किया तो वह रेबीज का टीका लगाने के लिए अस्पताल गई। दुर्भाग्य देखिए वहां उसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया।

तिरुवनंतपुरम: एक विचित्र घटना घटी। एक 30 वर्षीय महिला पर एक बिल्ली ने हमला किया। उसके बाद उसने एक स्वास्थ्य केंद्र का टीका लगाने गई। उसे मेडिकल ट्रिटमेंट के दौरान एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। यह घटना केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के विझिंजम की है। अपर्णा के रूप में पहचानी गई महिला ने दो सप्ताह पहले रेबीज का टीका (Rabies vaccine) लगवाने के लिए विझिंजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। इंडिया टुडे मलयालम की रिपोर्ट के मुताबिक कि जब वह स्वास्थ्य केंद्र में लेटी थी, तभी एक आवारा कुत्ता इमारत में घुस गया और उसके पैर में काट लिया।

stray dog

अस्पताल में महिला को कुत्ते ने काटा

रिपोर्ट में कहा गया है कि घायल महिला को तिरुवनंतपुरम सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विझिंजम की मूल निवासी रेबीज के टीके की दूसरी खुराक लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर गैर जिम्मेदाराना आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि हमले के बाद उसके इलाज के लिए क्लिनिक में सुविधाएं अपर्याप्त थीं। अपर्णा के परिवार के मौके पर पहुंचने के बाद ही उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed