OMG: रील बनाते समय फांसी लगाने का नाटक कर रही थी महिला, हुई छोटी सी गलती और सच में चली गई जान

Ajab Gajab News: महिला रील बनाते समय वीडियो में फांसी लगाने का नाटक कर रही थी। हालांकि, ऐसा करते समय फंदा सच में उसकी गर्दन पर कस गया। इसके बाद महिला ने खुद को बचाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन वह वह खुद को बचा नहीं पाई। महिला को फांसी लगाने का सीन भारी पड़ गया।

Ajab Gajab News: पूरी दुनिया में इन दिनों लोगों पर रील वीडियो बनाने की सनक सवार है। खासकर ज्यादातर युवा वर्ग रील वीडियो के जरिए इंटरनेट पर वायरल होना चाहता है। इसी क्रम में कई बार कुछ लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। इसी क्रम में एक खबर ऐसी सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यह खबर एक 27 साल की महिला से जुड़ी है। हैरान करने वाली बात यह है कि रील बनाते समय एक छोटी सी गलती से महिला की जान चली गई।

Reel

प्रतीकात्मक तस्वीर (इंस्टाग्राम)

रील बनाने के दौरान महिला की चली गई जान

बेहद ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। खबर के अनुसार, एक 27 साल की महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। वह हर दिन तरह-तरह के रील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी। वह ऐसे कंटेंट बनाती थी, जिससे जल्दी से जल्दी वायरल हो सके। इसके लिए 6 फरवरी की शाम उसने रील वीडियो बनाते समय फांसी लगाने का नाटक किया। दरअसल, वह फांसी का फंदा लगाकर रील बना रही थी। हालांकि, उसे नहीं पता था कि यह नाटक करना उसकी जिंदगी पर बना आएगी।

End of Feed