एस्क्लेटर पर बकरियों को लेकर जाती महिला का Video हुआ वायरल, यूजर्स बोले-भाई ये क्या देख रहा हूं

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपनी दो बकरियों को लेकर एस्केलेटर पर चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो पर लिखा है "बिहार से दिल्ली का सफर"। इंटरनेट यूजर्स वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कभी भी कंटेंट की कमी नहीं मिलेगी। हर दिन इंटरनेट यूजर्स हजारों वीडियो और फोटो को पोस्ट करते रहते हैं। लोग सुबह से लेकर शाम तक सभी तरह के वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं। आपमें से भी ज्यादातर लोगों ऐसे होंगे जिनका सोशल मीडिया पर अकाउंट होगा और वह भी आए दिन वायरल हो रहे रील्स को देखते ही होंगे। जिसमें स्टंट, डांस, फनी मीम्स और तो और जुगाड़ जैसी कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। अभी भी इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल वायरल हो रहा है।

_Animals on escalator video

एस्क्लेटर पर बकरियों को लेकर जाती महिला का Video हुआ वायरल(X/ @ArshadK96995026)

इंटरनेट पर सोशल मीडिया यूजर्स की आई प्रतिक्रियाएं

अभी जो इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला कहीं के लिए जाती हुई दिखाई दे रही है। इसलिए वह एस्क्लेटर पर चढ़ रही है। पर हैरानी तब होती है। जब उसके साथ उसकी दो बकरियां भी होती है और उन्हें लेकर वो महिला एस्क्लेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। ये कहां का दृश्य है इसके बारे में हमारे पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। वीडियो के सबसे ऊपर लिखा है, 'बिहार से दिल्ली का सफर' मगर पता नहीं कि ये दिल्ली का ही कोई वीडियो है या फिर बिहार का।

End of Feed