Viral Video: फ्लाइट का सफर अक्सर रोमांचक होता है, लेकिन अगर सीट मनमुताबिक न मिले या किसी को एडजस्ट करना पड़े, तो कई बार यह सफर किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं लगता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि लोग छोटी-छोटी बातों पर कितना इमोशनल ड्रामा कर सकते हैं। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
फ्लाइट में हाईवोल्टेज ड्रामा (तस्वीर साभार- @tomiko.harvey)
ये भी पढ़ें - कुदरत का चमत्कार! यहां समंदर में तैरती दिखी रेयर पिंक डॉल्फिन, देखें अद्भुत वायरल वीडियो
वायरल वीडियो के मुताबिक, यह घटना 10 घंटे से अधिक लंबी एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान की है। वीडियो बनाने वाली महिला यात्री का कहना है कि उसकी बगल में बैठी एक अन्य महिला सहयात्री ने उससे अनुरोध किया कि वह अपनी सीट बदल ले। दरअसल, महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट छोड़कर उसके साथ बैठे, ताकि वह दो-तीन कतार आगे बैठे अपने पति के पास जा सके या उसके साथ सहज महसूस कर सके। लेकिन दिक्कत यह थी कि पति-पत्नी की जिद के चक्कर में इस महिला को एक बुरी और बीच की सीट पर जाना पड़ता और वो भी पूरे 10 घंटे के लंबे सफर के लिए। महिला ने बिना किसी हिचकिचाहट के दो टूक शब्दों में कह दिया कि ना। उसने अपनी पसंद से बुक की गई सीट को छोड़ने से मना कर दिया और साफ कर दिया कि वह 10 घंटे की लंबी यात्रा किसी मिडल सीट पर बिताने को तैयार नहीं है। बस फिर क्या था सीट न मिलने से आहत महिला यात्री ने ऐसा रूप दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। वीडियो में बाकायदा घंटे-दर-घंटे का हिसाब दिखाया गया है। देखें वीडियो...
महिला ने फ्लाइट में रोकर काटा बवाल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को tomiko.harvey नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर दो धड़े बन गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि फ्लाइट में कपल्स को साथ बिठाने की जिम्मेदारी एयरलाइन या खुद यात्रियों की होती है कि वे पहले बुकिंग करें। इसके लिए किसी अनजान शख्स को अपनी आरामदायक सीट छोड़ने के लिए मजबूर करना और फिर बच्चों की तरह रोना पूरी तरह से बचकानी हरकत है। वहीं, दूसरे पक्ष का मानना है कि थोड़ा बहुत एडजस्ट कर लेना चाहिए था, इंसानियत के नाते पति-पत्नी को साथ बिठाना बड़ी बात नहीं है, हालांकि 10 घंटे की लंबी उड़ान में मिडल सीट पर जाना वाकई सजा जैसा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
