अजब: पति का जिस महिला के साथ चल रहा था अफेयर, पत्नी ने पहले उसके पति के साथ किया रोमांस और फिर..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:35 PM IST

Ajab Gajab News: पति का अफेयर किसी महिला के साथ चल रहा था। इसके बाद पत्नी ने उस महिला के पति के साथ अपना अफेयर चला लिया। सिर्फ यही नहीं पहले पत्नी ने उस शख्स के साथ रोमांस किया और फिर उसके साथ भाग गई। जब उसके पति को यह बात पता चली तो वह कुछ नहीं कर पाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति का चल रहा था किसी अन्य महिला के साथ अफेयर
  • पत्नी ने महिला के पति के साथ चला लिया अफेयर
  • पहले किया रोमांस फिर दोनों भाग निकले

Ajab Gajab News: शादी के बाद भी कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपने पार्टनर को धोखा देने में पीछे नहीं होते हैंं। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के किस्से आए दिन अखबारों और पत्रिकाओं में देखने को मिल जाते हैं। हालांकि कई बार एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां एक पति का अफेयर किसी महिला के साथ चल रहा था। इसके बाद पत्नी ने उस महिला के पति के साथ अपना अफेयर चला लिया। सिर्फ यही नहीं वह उसके पति के साथ भाग भी गई।

affair

अफेयर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

ब्रिटेन के एक शहर की रहने वाली महिला ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया कि कोरोना महामारी में जब लॉकडाउन हुआ था, तब यह सब शुरू हुआ। महिला ने बताया कि लॉकडाउन होने पर उसके पति की नौकरी में दिक्क्त आ गई। इससे उसका पति परेशान रहने लगा और उस पर ध्यान नहीं देता था। एक दिन अचानक उसके पास एक औरत का फोन आया। उस औरत ने बताया कि उसका पति उसके साथ रिलेशन में है। इतना सुनते ही पत्नी ने फोन रख दिया। वह काफी परेशान हो गई।

End of Feed