Viral Video: लंदन की गोरी मेम ने समोसे की दुकान पर खूब खेली होली, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सोशल मीडिया पर एक गोरी मेम को लंदन में होली खेलते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर वे बिल्कुल देसी रंग में रंग चुकी हैं। साथ ही उनकी हिंदी भी बड़ी कमाल की है।

होली की धूम ना सिर्फ भारत में बल्कि लंदन में भी देखने को मिला। जहां एक गोरी मेम ने समोसे की दुकान पर होली खेल सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि होली की सुबह-सुबह गोरी मेम इंडियन स्टाइल में तैयार होकर गुलाल लिए समोसे की दुकान पर पहुंची हुई है। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह आज भी लेट हो गई। लंदन से अच्छा तो बिहार ही है।

होली खेलती विदेशी महिला

होली खेलती विदेशी महिला (instagram/@biharisamosa.uk)

समोसे की दुकान पर दिखी होली की धूम

शायद यह मेम साहब उस समोसे की दुकान पर काम करती हैं। उन्हें लेट पहुंचने के बाद वहां का स्टाफ उनसे शिकायत करता है कि आज फिर आप लेट हो गईं। बॉस गुस्सा करेंगे। बाहर खड़े लोगों की कतार पर जरा एक बार नजर डालो। इस पर वह मेम साहब बोलती हैं कि तो क्या होली नहीं मनानी क्या? फिर वह उन्हें कुछ मिठाई ऑफर करते हुए हैप्पी होली विश करती हैं।

End of Feed