चलती ट्रेन में ही महिला ने किया वट सावित्री पूजा, Video खूब हो रहा वायरल

हाल में ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने चलती हुई ट्रेन में ही वट सावित्री व्रत की पूजा पूरी कर ली।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक महिला चलती हुई ट्रेन में ही वट सावित्री व्रत की पूजा करती दिख रही है। वीडियो देख लोग हैरान हैं और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई महिला की इस भक्ति की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे दिखावा बता रहा है।

Woman Performs Video Of Vat Savitri Puja on Moving Train

चलती ट्रेन में पूजा करती महिला (X/@ChapraZila)

ट्रेन के अंदर वट सावित्री की पूजा करती दिखी महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन कोच के अंदर महिला अपनी धार्मिक आस्था और पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ट्रेन के फर्श पर एक पानी के बोतल में बरगद का पौधा रखकर जल, दूध, रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य और फल चढ़ाकर गोल-गोल चक्कर काट रही है। बगल में बैठे परिवार के सदस्य भी पूजा में उस महिला की मदद करते नजर आए।

End of Feed