विदेशों में खुद से शादी करने का चलन इन दिनों काफी चल रहा है। विदेशों में इन दिनों ये देखने को खूब मिल रहा है कि लोग दूसरे शादी कर अपनी आजादी को किसी और के साथ शादी कर नहीं खराब करना चाहते इसलिए वो खुद से शादी रचाते हैं। ऐसे में 25 साल की सोफी म्योर ने भी कुछ ऐसा ही किया है। सोफी ने खुद से ही शादी रचाई है लेकिन सिर्फ 24 घंटे में वो इस शादी से उब गई हैं और अब तलाक लेना चाहती हैं।
पहले खुद से ही रचाई शादी, अब तलाक का फैसला (Source:twitter)
25 साल की सोफी म्योर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने फरवरी में "खुद से शादी" की थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो व्हाइट ड्रेस और सोने का मुकुट पहनी हुई नज़र आ रही हैं। वहीं सोफी के खुद से शादी करने के फैसले को कुछ लोगों ने सर्पोट किया है तो कुछ लोगों ने कहा कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रही है।
actualización: voy un día casada conmigo y no me aguanto más, estoy viendo como es el tema del divorcio por las dud… t.co/5neT19Dezb
— ANI (@ANI) Feb 20, 2023
एक यूजर ने कहा है कि "यह शादी बिना बताए आसानी से भी हो सकती थी, खूबसूरत शादी के लिए बहुत बहुत बधाई।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यह सबसे अच्छी शादी है, मेरा विश्वास करो, किसी अन्य व्यक्ति के साथ यह कम चलेगा और यह अधिक संघर्षपूर्ण होगा। बधाई हो।" वहीं एक यूजर का कहना है कि ये सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी तरह आकर्षित करने के लिए किया गया है।
हालांकि सोफी खुद से की गई शादी को काफी लंबा नहीं निभा सकीं और सिर्फ एक दिन बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अपडेटेड पोस्ट डाला और खुद से तलाक लेने के फैसले के बारे में लोगों को बताया। सोफी ने खुद से
सोफी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक यूजर ने कहा, 'शादी के पहले 3 महीनों में एक्सप्रेस तलाक होता है, इसलिए चिंता न करें।' दूसरे ने मजाक में कहा, "अच्छे वकील को बुलाओ।"
