Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Today Viral Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Ajab Gajab Video) को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला सांप को लिप किस कर रही थी, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।
सांप को किस कर रही थी महिला (तस्वीर साभार- @lauraisabelaleon)
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें खतरनाक खेल खेलना काफी पसंद होता है। इसके लिए कुछ लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कुछ लोग शौक के चक्कर में भी जान से खेल बैठते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला काफी अनोखे अंदाज में सांप को लिप किस कर रही है। जिस तरह महिला सांप को किस रही थी उसके चेहरे पर बिल्कुल ही खौफ नहीं था। जबकि, सांप को देखते ही आमतौर पर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...
सांप को लिप किस
नजारा देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'lauraisabelaleon' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सांप के साथ ऐसा कौन करता है। किसी का कहना है शौक बड़ी चीज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
