'जान जाए तो जाए लेकिन रील छूटनी ना पाए', Video में आंटी की इस हरकत को देख लोगों ने लगा दी क्लास

चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर वीडियो बनाती महिला का वीडियो वायरल हो गया। खतरनाक स्टंट देख कई लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई।

सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के चक्कर में सिर्फ नौजवान युवा ही नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के लोग भी पड़े हुए हैं। इस सनक के पीछे वे हर एक हद से गुजर जा रहे हैं। वायरल होने की होड़ उनके सिर चढ़कर बोलता दिखाई दे रहा है। इसी होड़ में कई लोग ऐसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। फिर बाद में वीडियो वायरल होते ही ऐसे लोग वायरल न्यूज (Viral News) की सुर्खियां बन जाते हैं।

Video Of a Woman hangs from moving trains door to shoot a reel

चलती ट्रेन के दरवाजे से लटकी महिला (X/@ChapraZila)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

चलती ट्रेन पर झूलते हुए रील बनवा रही थी महिला

हाल में इसी सनक में डूबी एक महिला का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर वीडियो बनवाते नजर आ रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ट्रेन के दरवाजे से बाहर की ओर लटकी हुई है और रील बना रही है। वह ट्रेन के दरवाजे पर उल्टे होकर लटकी दिख रही है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का शूट चल रहा हो। सामने खड़ा व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला को भोजपुरी में यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि, “अगर मैं ट्रेन में वीडियो बनाऊं तो कोई बोलेगा क्या?” इस डायलॉग को बोलने के बाद महिला वापस ट्रेन के अंदर आ जाती है।

End of Feed