'क्‍या तुम जानती हो, तुम्‍हारा पति समलैंगिक है....' Whatsapp पर आया मैसेज फिर जो हुआ, सुनकर चौंक जाएंगे

Whatsapp Fake Messge Viral: एक महिला ने हाल ही में वाट्सएप पर आए एक मैसेज का स्‍क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि कैसे वो एक स्‍कैम से बच गई। जिसमें उसे बताया गया था कि उसका पति समलैंगिक है।

Whatsapp Fake Message Viral : एक महिला ने हाल ही में उसके पास वाट्सएप पर आए एक मैसेज का स्क्रीनशॉट की एक्स पर शेयर किया। उसने बताया कि, इस स्‍क्रीनशॉट में बताया गया था कि, उसका पति समलैंगिक है। स्‍कैमर ने महिला को भेजे मैसेज में बताया कि वह दो साल से उसके पति के साथ है। महिला ने एक्‍स पर बताया कि, ये बिल्कुल हास्यास्पद है क्‍योंकि स्‍कैमर ने उसके पति का जो नाम बताया है वो उसके पिता का है।

​whatsapp scam, whatsapp fake mesaage, husband is gay whatsapp scam, scam, viral, viral news, news in hindi, hindi news


वाट्सएप पर स्‍कैम की कोशिश। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

एक्‍स पर शेयर किया पूरा किस्‍सा

एक्स यूजर @Salemschild_ ने एक्‍स पर पूरा किस्‍सा बताते हुए लिखा कि, 'अजीब बकवास है। इसको मेरा नंबर पता नहीं कहां से मिला और मेरा सरनेम देखकर इसको (जालसाज) लगा कि ये मेरे पति का सरनेम है और उसने मुझे यह बताने की कोशिश की कि वह समलैंगिक हैं। जबकि मेरे सरनेम में पिता का नाम है। इसलिए यह बताया जाना कि मेरे 70 वर्षीय, आर्मी अफसर पिता समलैंगिक हैं 2024 में मेरे लिए ये काफी चौंकाने वाली बात थी। इसलिए, मैंने सोचा कि मैं उनका मज़ाक उड़ाऊंगी।' एक फॉलो-अप पोस्ट में महिला ने लिखा कि, 'वैसे भी, मुझे नहीं पता कि यह किस तरह का स्‍कैम है, लेकिन यह हास्यास्पद था।'

End of Feed