तमिलनाडु के'मोक्ष मार्ग' की चट्टानों में फिर फंसी एक महिला, बाल-बाल बची जान, देखें हैरान करने वाला VIDEO

Viral Video: आंध्र प्रदेश के तिरुवन्नमलाई स्थित अरुणाचल गिरि के 'मोक्ष मार्गम' में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाल ही में एक श्रद्धालु की तंग चट्टान में फंसकर दम घुटने से हुई मौत के कुछ ही दिनों बाद एक महिला इसी तंग रास्ते में बुरी तरह फंस गई। सांस फूलने और घबराहट के बीच पास खड़े श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए उसे खींचकर बाहर निकाला।

Viral Video: आस्था और अंधविश्वास के बीच की महीन रेखा जब मिट जाती है, तो धार्मिक स्थल हादसों के केंद्र बन जाते हैं। तमिलनाडु के मशहूर तिरुवन्नमलाई में स्थित अरुणाचल गिरि (Arunachala Giri) के दक्षिणी मार्ग पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 'मोक्ष मार्गम' नाम की अत्यंत संकरी चट्टानी गुफा से गुजरने के चक्कर में एक महिला बुरी तरह फंस गई और सांस न ले पाने के कारण मौत के मुंह में जाते-जाते बची। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

End of Feed