दांतों का ऐसा अनोखा मामला नहीं देखा होगा, एक ही जगह पर उगे 4 दांत, महिला के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

कनाडा की सिल्विया के एक ही सॉकेट में चार दांत हैं। इस अनोखी स्थिति के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो चुका है।

Viral News: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनके शरीर में कुछ ऐसी खास चीजें होती हैं, जो उन्हें बाकी लोगों से बिल्कुल अलग बना देती हैं। कनाडा की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनके मुंह में एक ही जगह पर एक-दो नहीं, बल्कि चार दांत मौजूद हैं। इस अनोखी स्थिति के कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया है।

most teeth in a single socket Guinness World Record

महिला के मुंह में एक ही जगह निकले 4 दांत (Instagram/@GWR)

20 साल की उम्र में पता चला राज

कनाडा की सिल्विया बोक्टर के नाम एक ही सॉकेट में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। उनके एक ही दांत की जगह पर कुल चार दांत हैं। इनमें से तीन दांत अतिरिक्त यानी (supernumerary teeth) हैं। यह बेहद दुर्लभ स्थिति है और इसे देखकर कई डेंटिस्ट भी हैरान रह गए। दिलचस्प बात यह है कि सिल्विया को अपने इन अत्यधिक दांतों के बारे में बचपन से पता नहीं था। उन्हें पहली बार इनका पता तब चला, जब वह करीब 20 साल की थीं और उनका पैनोरमिक एक्स-रे किया गया। एक्स-रे में डॉक्टरों को पता चला कि उनके मुंह में सामान्य दांतों के अलावा कुछ अतिरिक्त दांत भी मौजूद हैं।

End of Feed