Tiger Attacked Woman Viral Video: पति पत्नी का रिश्ता कितना पवित्र होता है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे नोंकझोंक होना भी एक आम बात ही है। लेकिन कभी-कभी ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बात जान पर बन आती है। ये वीडियो भी बिल्कुल ऐसा ही है, जिसमें एक पत्नी अपने पति से झगड़ा करने के लिए कार से बाहर निकल जाती है और उससे झगड़ा करने लगती है।
महिला पर हमला करते हुए टाइगर का वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जब महिला कार से बाहर निकल दूसरी साइड का भी दरवाजा खोल पति से बहस करने लगती है, तो वह भूल जाती है कि वह एक जंगल सफारी वाले रास्ते में खड़ी है। और फिर होता वही है, जिस बात का डर था। अचानक वहां एक टाइगर आ जाता है और महिला को उठाकर ले जाने लगता है। ऐसे में जिस पति से महिला झगड़ा कर रही थी, वही सबसे आगे खड़ा हुआ और टाइगर से लड़ने के लिए आगे आ गया, लेकिन टाइगर तो टाइगर है। खींच ले चला गया जंगल की ओर...
महिला पर हमला करते हुए टाइगर का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि महिला ने खुद अपनी मौत को दावत दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बीवी अपने पति से कितना ही झगड़ा क्यों न कर लें, लेकिन पति अपनी बीवी से बहुत प्यार करता है। वीडियो में कैसे पति ने बिना समय गवाए टाइगर के सामने जा खड़ा हुआ। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे कई बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mckoysnews' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
