ऑनलाइन मीटिंग के बीच बिस्किट खा रही थी महिला, बॉस की प्रतिक्रिया देख आपको भी आएगी हंसी

Viral Post: महिला ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज, मैं खुद को नियंत्रित नहीं कर सकी और काम के दौरान कॉल के दौरान अपनी पसंदीदा कुकीज़ खाने लगी, यह सोचकर कि माइक में क्या ही आवाज आएगी... और इस तरह मेरे मैनेजर ने प्रतिक्रिया दी।

Viral Post: पुणे की एक महिला ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अपने मैनेजर के साथ एक मजेदार बातचीत का स्‍क्रीनशॉट करके सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाया। यह सब हुआ उस महिला के नाश्‍ते की वजह से, जिस पर अब लोग मजे ले रहे हैं। धीमही जैन, जो एक ऑनलाइन मीटिंग में हिस्‍सा ले रही थीं इसी बीच उन्‍होंने सोचा कि माइक्रोफोन में आवाज तो आएगी नहीं तो कुकीज़ खाई जा सकती हैं और खाने भी लगीं। एक्स पर अब वायरल हो रहे एक पोस्ट में जैन ने उन्हें मिले एक टेक्‍स्‍ट मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उसमें लिखा था कि, 'धीमही, कृपया अपने आप को म्यूट कर लें, बिस्कुट की कुरुम कुरुम की आवाजें आ रही हैं...।' वैसे तो ये एक हल्का-फुल्का इशारा था जिसने अब इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

कुकीज़ खाते हुए महिला ने शेयर की फोटो।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज, मैं खुद को नियंत्रित नहीं कर सकी और काम के दौरान कॉल के दौरान अपनी पसंदीदा कुकीज़ खाने लगी, यह सोचकर कि माइक में क्या ही आवाज आएगी... और इस तरह मेरे मैनेजर ने प्रतिक्रिया दी।' इस मोमेंट ने कई यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया जिन्होंने अपने घर से काम करने के अनुभवों से संबंधित इसी तरह के किस्से और मीम्स साझा किए। एक यूजर ने लिखा, 'सचमुच मैं स्ट्रॉ के साथ सुर्रुद सुर्रुद कर रहा हूं और ग्रीन जूस पी रहा हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब आपका नाश्ता आपसे ज्यादा जोर से बोलता है।' तीसरे ने कहा कि, 'जब स्नैक्स खाने की बात आती है तो किसी को भी खुद पर नियंत्रण नहीं रखना चाहिए।' चौथे यूजर्स ने कहा कि, 'POV: जब कुकी बैठक में आपसे अधिक योगदान देती है।' पांचवें यूजर ने लिखा, 'हाहा, मुझे जवाब पसंद आया। अगर मैं आपका मैनेजर होता तो मैं भी पूछता कि आप कौन सी कुकी खा रहे हैं।'

End of Feed