न कोई स्क्रीन, न बिजली का तार... दो पेन घुमाते ही गत्ते के 'देसी टीवी' पर चलने लगी पूरी रामायण, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कलाकार की अद्भुत रचनात्मकता ने हर किसी का दिल जीत लिया है। बिना किसी डिजिटल स्क्रीन या महंगे सामान के महज घर में पड़े कार्डबोर्ड, कागज और दो स्केच पेन की मदद से एक लड़की ने ऐसा चलता-फिरता 'मिनी टीवी' तैयार किया है, जिस पर महज 50 सेकंड में संपूर्ण रामायण की झलक देखने को मिलती है।

Viral Video: जब भी 'रामायण' का जिक्र होता है, तो जहन में सबसे पहले 90 के दशक का वो दौर आता है जब रविवार की सुबह पूरा परिवार एक ही टीवी स्क्रीन के सामने बैठ जाया करता था। आज के डिजिटल दौर में भले ही मनोरंजन के साधन हाई-टेक हो गए हों, लेकिन एक कलाकार की सादगी भरी क्रिएटिविटी ने इंटरनेट की दुनिया में वही पुराना जादू फिर से जगा दिया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आर्टिस्ट ने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के महज कागज और गत्ते के बने 'टीवी' पर 50 सेकंड के भीतर पूरी रामायण दिखा दी है।

viral video

अद्भुत कलाकारी (तस्वीर साभार- @artworldbyadi)

वायरल हो रहे इस वीडियो की सबसे खास बात इसकी अनोखी तकनीक है, जो देखने में किसी जादू से कम नहीं लगती। वीडियो में पीले रंग के कार्डबोर्ड से बना एक छोटा सा टीवी नजर आता है, जिसके किनारे पर बकायदा स्पीकर और 'ऑन-ऑफ' व 'वॉल्यूम' के बटन भी हाथ से बनाए गए हैं। इस देसी टीवी के ऊपरी हिस्से में दो स्केच पेन (एक नीला और एक लाल) लगे हुए हैं। जैसे-जैसे कलाकार ऊपर लगे इन पेनों को घुमाती है, अंदर लिपटा हुआ कागज का रोल आगे बढ़ता है और टीवी की स्क्रीन पर रामायण के एक से बढ़कर एक जीवंत दृश्य बदलते चले जाते हैं। बैकग्राउंड में बजते मधुर राम भजन के बीच यह 50 सेकंड का सफर बेहद भावुक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। इस चलती-फिरती चित्रकथा की शुरुआत 'रामायण' के खूबसूरत शीर्षक और अयोध्या में चारों राजकुमारों के जन्म से होती है। इसके बाद एक-एक कर सभी प्रमुख प्रसंग पर्दे पर उभरते हैं। देखें वीडियो...

End of Feed