मेकअप से चेहरे पर किया ऐसा जादू कि जिंदा हो उठा महाभारत का शकुनि, लड़की का ट्रांसफॉर्मेशन Video देख आप भी रह जाएंगे दंग

एक लड़की ने अपने चेहरे पर इतना कमाल का मेकअप किया कि लोग उसके और शकुनि के बीच का फर्क भूल गए। लड़की ने मेकअप से अपने आप को पूरी तरह से शकुनि की तरह बना डाला था।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने मेकअप स्किल का ऐसा कमाल दिखाया कि उसने महाभारत के मशहूर किरदार शकुनि को जीवंत रूप दे डाला। वीडियो के शुरुआत में देखा जा रहा है कि लड़की पहले तो नॉर्मल लुक में नजर आ रही है, लेकिन जैसे ही वह मेकअप आर्टिस्ट लड़की का मेकअप करना शुरू करता है, उसका चेहरा धीरे-धीरे पूरी तरह बदल जाता है और कुछ ही देर में वह लड़की महाभारत के मामा शकुनि की तरह नजर आने लगती है।

Girls makeup transformation video goes viral

मेकअप के बाद पूरी तरह बदल गया लड़की का चेहरा (Instagram/@TimesNow)

End of Feed