Viral Video: 50 रुपए ऑफ करने को लेकर बिगड़ी बात, महिला कस्टमर ने ड्राई क्लीनर रिसेप्शनिस्ट को मारा थप्पड़

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ड्राई क्लीनर की दुकान पर बैठी रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मार रही है।

विवाद के दौरान कई बार लोग अपना आपा खो बैठते हैं और लोगों के साथ हाथापाई पर उतर आते हैं। हाल में कुछ ऐसी ही एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां एक महिला ने ड्राई क्लीनर की दुकान पर बैठी रिसेप्शनिस्ट पर हाथ छोड़ दिया। जिसका वीडियो दुकान में लगे CCTV में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

woman assaulted a dry cleaning receptionist over a 50 rupess discount Slapped her after refusal

महिला कस्टमर ने ड्राई क्लीनर रिसेप्शनिस्ट को मारा थप्पड़ (X/@divya_gandotra)

गोरखपुर का बताया जा रहा है यह Video

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @divya_gandotra नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने इस घटना से जुड़ी जानकारी भी दी है। जहां यूजर ने बताया कि यह घटना गोरखपुर के शाहपुर इलाके की है। यहां एक महिला ने सिर्फ 50 रुपये की छूट को लेकर ड्राई क्लीनिंग दुकान की एक रिसेप्शनिस्ट के साथ बदसलूकी की। बात सिर्फ बदसलूकी की ही नहीं बल्कि उस महिला ने गुस्से में रिसेप्शनिस्ट को जोरदार थप्पड़ भी रसीद दिया।

End of Feed