जब बच्चे के पैंट में जा घुसी चिड़ियां, रिएक्शन देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी कैसे उसे परेशान करती है। जब बच्चे को चिड़ियां से राहत मिल जाती है तो उसका जो रिएक्शन होता है। वह अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Viral Video: सोचिए आप अपने घर में जमीन पर बैठे हुए हैं। तभी कोई पक्षी वहां आ जाता है और वह आपके पैंट में घुस जाता है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा घर में जमीन बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। तभी वहां पर एक पक्षी की एंट्री होती है। जिसके बाद वह अपनी मां को अपने अंदाज में बताने का प्रयास करता है कि उसकी पैंट में कुछ घुस गया है।

child viral video

जब बच्चे के पैंट में जा घुसी चिड़ियां (Instagram/@wemba_neri )

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

तभी वह उसे अपनी पैंट से बाहर निकालने के लिए खड़ा हो जाता है। कुछ कदम चलने के बाद पैंट में घुसी हुई चिड़ियां बाहर आ जाती है। जिसके बाद बच्चा एक और रिएक्शन देता है। जिसमें वह यह बताने की कोशिश करता है कि उसकी पैंट से अब पक्षी निकल चुका है। अब बच्चे का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @wemba_neri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

End of Feed