ना हार मानी, ना बहाना बनाया! मुश्किलों को मात देकर व्हीलचेयर पर डिलीवरी करती दिखी महिला, Video देख लोग हुए भावुक

व्हीलचेयर पर बैठकर डिलीवरी करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के हौसले, मेहनत और जज्बे को देख लाखों लोगों ने उसकी तारीफ की।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे देखकर लाखों लोग भावुक हो गए। इस वीडियो में एक महिला व्हीलचेयर पर बैठकर ऑनलाइन फूड डिलीवरी करती नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद लोग उसके हौसले और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। जहां आज लोग छोटी-छोटी मुश्किलों के सामने अपने घुटने टेक देते हैं, वहीं इस महिला ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी चुनौती आपका रास्ता नहीं रोक सकती।

wheelchair zomato delivery woman Video

व्हीलचेयर पर बैठकर महिला फूड डिलीवरी करते हुए आई नजर (Image Credit- Instagram/@ft.soyal, AI Generated Image)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

व्हीलचेयर पर डिलीवरी करती महिला का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि महिला व्हीलचेयर पर बैठी है और उसी व्हीलचेयर के सहारे लोगों तक फूड डिलीवरी पहुंचाने का काम कर रही है। आप देख सकते हैं कि महिला अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर रही है। उसे देखकर यह साफतौर पर पता चल रहा है कि वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती। वह दूसरों पर बोझ बनने के बजाय अपने दम पर मेहनत करके कमाना और अपने जीवन को सही तरीके से जीना चाहती है।

End of Feed