आपने संन्यास ले लिया अब हम क्रिकेट नहीं देखेंगे, विराट कोहली से बोले फैन को मिला गजब का जवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 14, 2025, 11:16 AM IST

Virat Kohli Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे क्रिकेट फैन विराट कोहली पर नाराज होते हुए उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहता है। इसपर पूर्व कप्तान ऐसा जवाब देते हैं जिसे सुनकर शायद आपकी हंसी छूट जाएगी।

Virat Kohli Ka Video: क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। उनके इस फैसले से फैंस हैरान रह गए। किसी को भी इसका अंदाजा नहीं था कि कोहली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हजारों लाखों फैंस ने उनसे अपने फैसले पर फिर विचार करने की अपील की। इनमें कुछ क्रिकेट प्रेमियों को उनके संन्यास से इतना दुख हुआ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट ही ना देखने की बात कह डाली।

Virat kohli

एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए विराट कोहली। (Photo/Instagram)

एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ दिखे विराट

अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो खूब छाया हुआ है। इसमें विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आते हैं। कोहली एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तभी एक फैन अपना ध्यान कोहली की तरफ आकर्षित करता है। शख्स कोहली से कहता है कि उन्होंने गलत किया है। इसपर विराट चौंकते हुए पूछते हैं। अब शख्स कहता उन्होंने संन्यास क्यों लिया? उनके रिटायरमेंट की वजह से अब वो क्रिकेट ही नहीं दिखेगा।

End of Feed