Viral Video: विराट ने नन्हें फैन को नहीं दिया ऑटोग्राफ, तो बच्चे ने सरेआम किया ऐसा काम, वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला। इसके बाद बच्चा जिस तरह रो रहा था, वो वायरल हो गया।

Viral Video: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) चरम पर है। रोजाना किसी ना किसी टीम के बीच मैच खेले जा रहे हैं। कई मुकाबले तो काफी दिलचस्प भी हुए हैं। वहीं, मैच देखने के लिए स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक फैंस की भीड़ लगी रहती है। रोजाना सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखने और उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब हुए हैं, तो कईयों का दिल भी टूटा है। आलम ये है कि कई मजेदार फल लोगों के बीच वायरल हुए हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को जब विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो वो बल्ला पटकर फूट-फूट कर रोने लगा।

viral video

ऑटोग्राफ नहीं मिलने से दुखी हो गया बच्चा (तस्वीर साभार- @vinayshaarma)

End of Feed