शादी में हुआ ऐसा अनाउंसमेंट जिसे सुनकर हर कोई करने लगा तारीफ, वायरल वीडियो आपका जीत लेगा दिल

देश में इस समय शादियों का सीजन है और ऐसे में इस समय सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक शख्स हाथ में स्पीकर अनाउंसमेंट करता हुआ दिखाई देता है। वह मेहमानों से गुजारिश करता है कि खाना उतना ही लें जितनी आपको जरूरत है। उसे बेकार ना करें।

देशभर में अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कोट-पेंट पहने हुए हाथ में स्पीकर लिए अनाउंसमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वह कहता है कि "वलीमे (दावत या भोज) में जितने भी मेहमान आए हुए हैं उनका स्वागत और सम्मान है। मैं आप सभी लोगों से गुजारिश कर रहा हूं कि खाना उतना ही लें जितनी जरूरत है। खाना बर्बाद ना करें। एक बार नहीं 10 बार लें। यह महफिल आप लोगों के लिए सजाई गई है।"

viral news

शादी में खाना बर्बाद ना करने का हुआ अनाउंसमेंट, वीडियो वायरल (फोटो: X/@NazneenAkhtar23)

खाना बर्बाद ना करने का हुआ अनाउंसमेंट

यह शख्स शायरी के माध्यम से आगे कहता है कि खाना उतना ही लें थाली में, जो बेकार ना जाए नाली में। साथ में जो बच्चे आए हैं, इन्हें थोड़ा-थोड़ा खाना निकालकर दें। एक बार नहीं 10 बार दें। खाना अगर बचेगा रैक में तो जाएगा दूसरों के पेट में। इसलिए खाने की कद्र करें। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर @NazneenAkhtar23 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'खाना उतना ही लें थाली में जो बेकार न जाए नाली में। शादी पर ये अनाउंसमेंट मुझे बहुत अच्छा लगा। दोस्तों आप इसे पूरा सुनिए और आप बताइए आपको कैसा लगा ये अनाउंसमेंट।'

End of Feed