Video: बारिश में भीगती हुई महिला को बचाने के लिए दो हाथियों ने जो किया, देखकर दिल हार बैठेंगे आप

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि अचानक बारिश होने लगती है। इसके बाद हाथियों की देखभाल करने वाली महिला भीगने लगती है। जैसे ही अपनी मालकिन को दो हाथी भीगता हुआ देखते हैं, वह उसे बचाने के लिए अपने सूंड का इस्तेमाल करते हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन वाईल्ड लाइफ से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर हाथियों के कई सारे वीडियो देखे होंगे। आज एक वीडियो थाईलैंड से सामने आया है। यहां दो हाथियों ने कुछ ऐसा काम किया, जो आपका दिल जीत लेगा। वायरल वीडियो में आपको दो हाथी दिखाई देंगे, जो बारिश के दौरान अपनी देखभाल करने वाली महिला को पानी से बचाते दिखाई दे रहे हैं। इस भावनात्मक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

End of Feed