Live Death Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों का समय किसी भी परिवार के लिए खुशियों का पल होता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने खुशियों के पल को देखते ही देखते मातम में तब्दील कर दिया। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। वायरल वीडियो के अनुसार, जहां एक तरफ शादी में दूल्हा और दुल्हन के जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी घटना घटी, जिसने शादी के घर को मातम में बदल दिया।
शादी के मौके पर मौत का वीडियो (एक्स)
वीडियो देखकर रूह कांप उठेगी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में एक शख्स पैदल चल रहा है। इस दौरान अचानक शख्स लड़खड़ाने लगता है। आप देख पाएंगे कि वह पास में रखी कुर्सियों की तरफ जाता है। शायद वह कुर्सियों का सहारा लेना चाहता है। हालांकि, वह पूरी तरह कुर्सियों के पास पहुंच नहीं पाता है। आप देख पाएंगे कि वह अचानक से जमीन पर गिर जाता है। दावे के अनुसार, शख्स को हार्ट अटैक आता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि अचानक से जमीन पर गिरकर मरने वाले शख्स दुल्हन के मामा थे। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आते ही लोगों की हालत खराब हो गई है। यह हैरान करने वाला वीडियो उत्तरप्रदेश के झांसी जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को आंखें नम कर दी हैं। ऐसे चलते-फिरते अचानक गिरने से दुल्हन के मामा की मौत ने पूरे शादी के माहौल को मातम में बदल दिया। इस हादसे से परिवार के लोगों को बड़ा झटका लगा। इस घटना ने दुल्हन समेत सारे रिश्तेदारों को रुलाकर रख दिया। जहां घटना से पहले पूरा परिवार और रिश्तेदार शादी की खुशी में डूबे हुए थे, वहीं अचानाक मौत ने पूरा माहौल गमगीन कर दिया। इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @priyarajputlive नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'चलते - फिरते, हंसते- गाते, उछलते-नाचते लोग गिर रहे है और मर रहे हैं लेकिन सरकार को घंटा फ़र्क़ नहीं पड़ रहा. ये देखिए, शादी समारोह में चलता फिरता शख़्स गिरा और मौत हो गई.मृतक दुल्हन का मामा था. इस मौत के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया.घटना यूपी के झांसी की है.'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
