VIDEO: बारिश में सब्‍जी वाली की मदद के लिए व्‍लॉगर ने अपनाई ये तरकीब, देखकर दिल खुश हो जाएगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 09:31 AM IST

Viral Video: वीडियो में एक बूढ़ी महिला को बारिश में लहसुन और अदरक छीलते और बेचते हुए दिखाया गया है, फिर किम उसके पास जाता है और सामान की कुल कीमत के बारे में पूछता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक व्‍लॉगर का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। दक्षिण कोरिया के एक इन्‍फ्लुएंसर एडेन किम सड़क पर रहने वाले कुछ गरीब लोगों की मदद कर अपने वीडियो पोस्‍ट करते रहते हैं। हाल ही में इन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका काम देख यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में एक बूढ़ी महिला को बारिश में लहसुन और अदरक छीलते और बेचते हुए दिखाया गया है, फिर किम उसके पास जाता है और सामान की कुल कीमत के बारे में पूछता है। किम कहता है कि वह वह सारा लहसुन खरीद लेगा जो वह बेच रही है। इस पर बूढ़ी महिला एक टोकरी की ओर इशारा करती है और उससे पूछती है, "सिर्फ यही एक?" तब एडेन जवाब देता है, "नहीं, सभी।"

व्‍लॉगर ने की स्‍ट्रीट वेंडर की मदद।

हालांकि बुजुर्ग स्‍ट्रीट वेंडर उनकी तरकीब को समझ जाती हैं और कहती हैं, 'इससे आपको बहुत नुकसान होगा।' हालांकि, एडेन उसे आश्वस्त करता है, जिससे महिला की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह कृतज्ञता से भर जाती है। इसके बाद महिला कहती है कि, 'मैं जानती हूं कि आप बारिश में मुझे जल्‍दी घर भेजने के लिए ऐसा कर रहे हैं।' किम के इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक, वे कई बुजुर्गों से पूरे दिन का सामान खरीदकर उनकी मदद करते हैं।

End of Feed