Video: गुरुग्राम के साइबर हब को देख अमेरिकी यूट्यूबर को लगा 440 वोल्‍ट का झटका, रिएक्‍शन हो रहा वायरल

Viral Video: अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा कि, 'भारत सिर्फ़ झुग्गी-झोपड़ियों, अति-जनसंख्या और कूड़े-कचरे से भरा नहीं है। थोड़ा वायु प्रदूषण ज़रूर है, लेकिन कम से कम ऐसा तो दिखता है! उनके पास चिलीज़ है, उनके पास वो सब कुछ है जो आप मांग सकते हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अमेरिकी यात्री की गुरुग्राम यात्रा का दृश्‍य खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें शख्स ने साइबर हब पर हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी है। यूट्यूब चैनल 'वैन बॉयज़' ने यह शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें यात्री आधुनिक शॉपिंग आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स की तारीफ करते हुए उन्हें 'अमेरिका से भी बेहतर' बता रहा है। अमेर‍िका के इस यूट्यूबर ने गुरुग्राम स्थित साइबर हब की तुलना करते हुए इसे अमेरिका के बड़े शहरों से की और इस जगह और आधुनिकता पर आश्चर्य व्यक्त किया। वह गुरुग्राम के बुनियादी ढांचे और जीवंत माहौल से भी हैरान था और इस दौरान उसका ध्‍यान चिलीज़ जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की ओर भी गया।

अमेरिकी यूट्यूबर का वीडियो वायरल। (तस्‍वीर साभार: vanboys222/Instagram)

अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा कि, 'भारत सिर्फ़ झुग्गी-झोपड़ियों, अति-जनसंख्या और कूड़े-कचरे से भरा नहीं है। थोड़ा वायु प्रदूषण ज़रूर है, लेकिन कम से कम ऐसा तो दिखता है! उनके पास चिलीज़ है, उनके पास वो सब कुछ है जो आप मांग सकते हैं। भाई, तुम सब भारत पर सो रहे हो। तुम्हें सिर्फ़ बकवास ही दिखाई देती है, जो यहां बहुत है, लेकिन ऐसी अच्छी जगहें भी हैं।' उन्होंने स्थानीय महिलाओं की भी प्रशंसा की और उन्हें "सुंदर" बताया, तथा साइबर हब के आधुनिक स्वरूप की तुलना मियामी से की, तथा कहा कि यह उससे भी बेहतर है, जिसकी वह अमेरिका में आदी हैं। कैप्शन में लिखा, "गंदे और प्रदूषित भारत में एक साफ़-सुथरा शॉपिंग आउटलेट है जो मियामी से भी बेहतर दिखता है। क्या आप जानते हैं कि भारत में भी ऐसा है?"

End of Feed