Video: UPSC की तैयारी कर रहे Zomato ब्‍वॉय का वीडियो वायरल, ट्रैफिक के बीच पढ़ाई करते देख यूजर्स ने की तारीफ

Zomato Delivery Boy Viral Video: फूड डिलीवरी ब्‍वॉय की मेहनत ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो पर लोग उसके डेडिकेशन के मुरीद हो गए हैं।

Zomato Delivery Boy Viral Video: यदि भारत में सबसे कठिन एग्‍जाम कोई है तो वो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का है। इसे भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों अभ्‍यर्थी इस परीक्षा को पास करने के लिए जी-तोड़ कोशिश करते हैं। मेहनतकश युवाओं में चयन प्रक्रिया को लेकर एक खास जुनून और जज्‍बा देखा जाता है। हाल ही में ऐसे ही एक युवा की मेहनत का वीडियो वायरल हुआ जो कि Zomato में फूड डिलीवरी ब्‍वॉय है। UPSC की तैयारी कर रहा फूड डिलीवरी ब्‍वॉय समय की बचत करने के लिए ट्रैफिक में पढ़ाई करते नजर आया। लड़के की मेहनत देख कई यूजर्स ने उसकी तारीफ की।

UPSC Aspirant Viral Video, Zomato Delivery Boy Viral Video, Zomato Delivery Boy, Viral Zomato Delivery Boy, Viral News, News in Hindi, Viral, Video

ट्रैफिक के बीच पढ़ाई करता डिलीवरी ब्‍वॉय

सोशल मीडिया पर छा गया लड़का

आयुष सांघी नामक यूजर ने एक्‍स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ''इस वीडियो को देखने के बाद मुझे नहीं लगता कि आपके पास कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए किसी और मोटिवेशन की जरूरत है।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, फूड डिलीवरी ब्‍वॉय ट्रैफिक सिग्‍नल पर जाम में फंसा है और सिग्‍नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में समय की बचत हो सके इसके लिए वो पढ़ाई शुरू कर देता है। ये नजारा सोशल मीडिया पर देख लोगों ने उसकी खूब तारीफ की।

End of Feed