Viral Video: अपने जीवन में साइकिल तो कभी आपने भी चलाई ही होगी। आपमें से कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जो आज भी साइकिल चलाते होंगे। पर वैसा नहीं जैसा इस वीडियो में ये ताऊ चला रहे हैं। दोनों हाथ छोड़कर। सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। पर उनमें से बहुत कम वीडियो होते हैं। जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। बस देखता ही जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक ताऊ साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथों से साइकिल के हैंडल को भी नहीं पकड़ा हुआ है।
साइकिल चलाते हुए नहीं किया होगा योगा(Instagram)
साइकिल पर कर रहे योग
पैर और टांग का बैलेंस बनाकर वो साइकिल चला रहे हैं और दोनों हाथों से योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल सारी एक्सरसाइज करते समय साइकिल को एक भी बार नहीं पकड़ते हैं। ताऊ की इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स उनके हिम्मत और हौंसले की जमकर तारीख करता हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी इस कला को देखकर लोग हैरान रह गए और इंटरनेट पर उनकी हिम्मत और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक फिटनेस मैसेज भी छिपा है कि उम्र चाहे कोई भी हो, अगर जज्बा और संतुलन बना रहे तो इंसान कुछ भी कर सकता है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया
लोगों का मानना है इस भागदौड़ भरी जिंदगी में और इस उम्र में हेल्थ का ध्यान रखना कोई आसान काम नहीं है। पर ताऊ ऐसा कर रहे हैं उनकी हिम्मत और हौंसलों को सलाम है। हालांकि कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स भी किए हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Magethaththa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा "भाई इनको भी फैमस कर दो", दूसरे ने लिखा: "पुराना खिलाड़ी उतर चुका है मैदान में"।
