Video: यूक्रेनी पायलट ने Santa के वेश में रूसी ठिकानों पर दागी मिसाइल! देखें कैसे मचाई तबाही

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 2, 2023, 02:04 PM IST

Ukrainian Pilot as Santa: देखा जा सकता है कि​ सांता की वेशभूषा पहने हुए पायलट मिग-29 लड़ाकू विमान उड़ाते नजर आ रहा है। इस दौरान वह रूसी ठिकानों पर मिसाइलें भी दाग रहा है। रूस और यूक्रेन की लड़ाई को 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। 24 फरवरी को रूस ने सबसे पहले यूक्रेन पर हमला किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेनी पायलट ने बनाई सांता की वेशभूषा
  • मिग-29 लड़ाकू विमान से किया रूस पर हमला
  • रूस के ठिकानों पर दागीं दनादन मिसाइलें

Ukrainian Pilot as Santa: रूस और यूक्रेन की लड़ाई को 11 महीने हो चुके हैं। इसके बाद भी दोनों देशों के बीच शांति समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में यूक्रेनी एयर फोर्स का पायलट सांता क्लॉस की वेशभूषा में रूसी ठिकानों पर मिसाइलें दागते नजर आ रहा है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर 'ukraine_defence' नाम के अकाउंंट से शेयर किया गया है। वीडियो में यूक्रेनी एयर फोर्स के सैनिक को आप मिग -29 लड़ाकू विमान उड़ाते हुए देख सकते हैं।

ukrain

यूक्रेनी पायलट (इंस्टाग्राम)

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

End of Feed