Viral Video: भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कुछ तो ऐसे जबरदस्त लोग भारत में रहते हैं, जिनका टैलेंट देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दादी अम्मा का जबरदस्त टैलेंट देखने को मिल रहा है। दादी अम्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो ने बहुत ही जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है।
दादी का स्वैग (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Optical Illusion Video: घोड़ा आगे आ रहा या पीछे जा रहा, जवाब दे दिए तो माने जाएंगे सिकंदरों के सिकंदर
दादी का स्वैग देख नहीं होगा यकीन
इस वीडियो में दादी का अनोखा टैलेंज देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। वीडियो में दिख रही दादी तकरीबन 80 साल की हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि दादी फुल कॉन्फिडेंस में ट्रैक्टर दौड़ा रही हैं। इस दौरान उनका देसी स्वैग देखने को मिलेगा। दादी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि दादी ट्रैक्टर को स्टार्ट करती हैं और उसे फुल स्वैग में दौड़ाते हुए रील बनवाती हैं। उनके चेहरे का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। उनकी हिम्मत और साहस ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। आप देख पाएंगे कि बिंदास अंदाज में गियर बदल रही हैं। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।
