Viral Video: बारिश के लिए गधे को खिलाया गुलाम, फिर उल्टा बैठकर की सवारी, फिर बारिश भी हुई झमाझम

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 21, 2025, 03:12 PM IST

Viral Video Today: राजस्थान में एक शख्स भगवान इंद्रदेव को मानने के लिए ऐसा कुछ करता है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल शख्स इंद्रदेव को मनाने के लिए गधे पर उलटा बैठकर यात्रा करता है।

Viral Video Today: राजस्थान के झालावाड़ में एक अनोखे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां बारिश ना होने पर एक शख्स ने इंद्रदेव को मनाने को बेहद अनोखा तरीका अपनाया। शख्स भगवान इंद्रदेव को मानने के लिए ऐसा कुछ करता है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल शख्स इंद्रदेव को मनाने के लिए गधे पर उलटा बैठकर यात्रा करता है। इतना नहीं वो भगवान को मनाने के लिए गधे को गुलाब जामुन तक खिलाता है। हैरान की बात इसके बाद क्षेत्र में बारिश भी खूब झमाझम होती है।

Viral Video Today

गधे को गुलाम जामुन खिलाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (photo/TNNB)

सामने आया अनोखा मामला

ये अनोखा मामला झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में देखने को मिला। यहां अच्छी बारिश की कामना को लेकर परंपरागत ढंग से देवता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा में गांव के पटेल और गामोट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। विशेष परंपरा के तहत गांव के पटेल साहब ने गधे को गुलाब जामुन खिलाकर उस पर उल्टा बैठकर शमशान के सात चक्कर लगाए।

End of Feed