पानी में डुबकी लगाते ही जवान हो गई बूढ़ी औरत! वायरल हुआ गजब का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 9, 2025, 12:45 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाला ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। हालांकि सच्चाई पता चलने के बाद हंसी भी बहुत आती है।

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज यहां सैकड़ों हजारों वीडियो शेयर किए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो बहुत जबरदस्त होने वाला है। वायरल वीडियो एक बूढ़ी और जवान महिला से जुड़ा है। दोनों पानी में ऐसा प्रैंक करके दिखाती हैं जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video Today

वायरल प्रैंक वीडियो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। (Photo/Instagram)

हैरान कर देगा नजारा

शुरुआत से वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि बूढ़ी महिला तालाब के बीच में खड़ी है और आसमान की तरफ देखती है। इधर महिला को पानी में खड़ा देखकर आसपास के लोग उसे देखते हैं। अब महिला पानी में डुबकी लगाती है। मगर इसके बाद जब वापस खड़ी होती है तब सामने एक जवान औरत होती है। फ्रेम में ये नजारा देखकर अच्छे-अच्छे दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। किसी को यकीन नहीं होता पानी में डुबकी लगाने से कोई जवाब भी हो सकता है।

End of Feed