Tiger Attack Cow Video: शेर को भले ही जंगल (forest video) का राजा कहा जाता है, लेकिन बाघ भी बहुत खूंखार शिकारी होते हैं। अक्सर बाघ किसी गांव में घुसकर पालतू जानवरों का शिकार कर ले जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपकी हालत खराब हो जाएगी, लेकिन वीडियो खत्म होते-होते आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ किसी गांव में घुसकर एक बछड़े का शिकार करने की फिराक में होता है।
बाघ का हमला (ट्विटर)
खूंखार बाघ ने किया बछड़े पर हमला
बाघ सबसे पहले तीन-चार गायों और उनके बछड़े को देखता है। इसके बाद वह उन पर हमला कर देता है। खूंखार बाघ (tiger viral video) किसी खुले खेत में गाय और उनकी बछड़े को खदेड़ता नजर आता है। इसी बीच नजर आता है कि बाघ (angry tiger video) एक बछड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है और उस पर मौत बनकर टूट पड़ता है। वह उसके ऊपर जोरदार तरीके से हमला करता है। ऐसा लगता है कि कुछ ही सेकंड में बछड़े का काम तमाम हो जाएगा। देखें वीडियो-
India now has 75% of world’s wild tigers, numbering around 3200. It will reach it’s carrying capacity soon, until… t.co/oHyk20Zb5e
— ANI (@ANI) Apr 22, 2023
हालांकि, इसके बाद जो नजारा दिखता है। उससे लोगों का दिल खुश हो जाता है। अचानक कुछ ऐसा होता है कि खतरनाक शिकारी को उल्टे पैर भागना पड़ जाता है। देखा जा सकता है कि जब बाघ बछड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा होता है तभी बछड़े की मां अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से भिड़ जाती है। इसके बाद वह अपने बच्चे को बाघ के चंगुल से आजाद करके ही दम लेती है। वीडियो उत्तराखंड के पौड़ी जिले का बताया जा रहा है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट @susantananda3 से शेयर किया है।
