VIDEO: छिपकर गजराज का शिकार करना चाहता था टाइगर, लेकिन पलट गया सारा गेम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 12:31 PM IST

Animal Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ हाथी का शिकार करना चाहता था। लेकिन, बाघ को खुद जान बचाकर भागना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी और बाघ का मजेदार वीडियो
  • हाथी का शिकार करना चाहता था बाघ
  • गजराज ने टाइगर की हवा टाइट कर दी

Elephant Tiger Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जानवरों का एक और मजेदार वीडियो (Animal Attack Video) सामने आया है, जिसमें एक टाइगर छिपकर विशालकाय 'गजराज' पर अटैक करना चाहता था। लेकिन, पलक झपकते ही सारा गेम पलट गया और बाघ को दुम दबाकर भागना पड़ गया।

Elephant Tiger Video

जानवरों के मजेदार वीडियो

ये तो हम सब जानते हैं जंगल में सभी जानवर एक-दूसरे का शिकार करने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर बड़े जानवर अपने से छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। लेकिन, कई बार बड़े जानवर भी आपस में एक-दूसरे का शिकार करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Animal Fight Video) में आप देख सकते हैं एक बाघ हाथी का शिकार करने की तैयारी कर रहा है। बाघ छिपकर हाथी के पीछे खड़ा है और मौका पाकर उस पर हमला भी कर देता है। लेकिन, हाथी भी होशियार निकला और उसने सारा गेम ही पलट दिया। परिणाम ये होता है कि बाघ को पीठ दिखाकर वहां से जान बचाकर भागना पड़ता है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

End of Feed