अजब: ये कार है इतनी बड़ी, इसकी टायर के नीचे खड़ा हो सकता है इंसान, Video देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Viral Video: आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार के एक टायर की कीमत ही 21 लाख रुपये से ज्यादा है। इतने में तो आप एक कार खरीद सकते हैं। इस कार में चार-चार इंजन लगाए गए हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक कार का है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी कार कहें तो गलत नहीं होगा। यह कार इतनी ज्यादा बड़ी है, जिसकी टायर के सामने इंसान पिद्दू सा नजर आता है। इस कार का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Car Video

दुनिया की सबसे बड़ी कार (इंस्टाग्राम)

वायरल हो रहा अनोखे कार का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह कार ऊंचाई, चौड़ाई और लंबाई में दुनिया की बाकी अन्य कारों से बहुत बड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि पांच फीट 10 इंच का एक आदमी सीधा तन कर इसके नीचे खड़े हो सकता है और कार उसे बिना टच किए उसके ऊपर से गुजर सकती है। देखें वीडियो-

End of Feed