Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिलता है। अब इन जनाब को ही देख लीजिए। कुछ अलग करने की चाहत में ये क्लासरूम में हेलमेट पहनकर ही चले गए। सिर्फ यही नहीं ये सबके सामने हेलमेट पहनकर कुछ ऐसा करने लगे, जिसे देखकर लड़कियां शॉक्ड रह जाती हैं। हालांकि, अंत में जब सबको माजरा समझ आता है तो सब मोमेंट को एंजॉय करने लगते हैं। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
हेलमेट में डांस (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में कई सारे बच्चे बैठे हैं। कोई पढ़ाई कर रहा है तो कोई किसी से बात कर रहा है। इस बीच एक छात्र ड्रेस पहने-पहने क्लासरूम के अंदर आता है। क्लासरूम के अंदर वह छात्र सिर पर हेलमेट लगाकर आता है। यह देखकर वहां मौजूद सारे छात्र चौंक जाते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि घटना लीजर पीरियड के समय की है क्योंकि उस समय कोई भी टीचर वहां मौजूद दिखाई नहीं देता। इसी का फायदा उठाकर स्टूडेंट हेलमेट लगाकर अंदर आ जाता है। इसके बाद वह अचानक क्लासरूम में ही डांस करने लगता है। देखें वीडियो-
छात्र ने किया गजब का डांस
वीडियो में आप देख सकते हैं कि छात्र जिस तरह के डांस मूव्स दिखाता है, वह बहुत ही जोरदार है। इस डांस वीडियो को एक बार देखने के बाद लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को Free hours with Harsh नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप देख सकते हैं कि जब छात्र हेलमेट पहनकर नाचना शुरू करता है तो लड़कियों को शुरू में कुछ समझ नहीं आता। वह युवक को हेलमेट पहना देखकर शॉक्ड रह जाती हैं। इसके बाद छात्र 'नाचो' गाने पर डांस करने लगता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
