Viral Video: स्टेज टूटा और नीचे गिरने लगी दुल्हन, फिर दूल्हे ने ऐसा कर सबके सामने बन गया हीरो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:55 PM IST

Dulha Dulhan Video: वीडियो में आपको दूल्हे के रूप में एक रियल लाइफ हीरो देखने को मिलेगा, जो अपनी दुल्हन को स्टेज से गिरने से बचाता है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर दूल्हा मौके पर नहीं होता तो क्या होता। आप देख सकते हैं कि स्टेज टूट जाता है और दुल्हन नीचे ही गिरने वाली होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • शादी के समय टूट जाता है जयमाला का स्टेज
  • किसी हीरो की तरह दुल्हन को बचाता है दूल्हा

Dulha Dulhan Video: आपने इंटरनेट पर शादी-ब्याह से जुड़े बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के दिल को जीत रहा है। इस वीडियो में आपको दूल्हे के रूप में एक रियल लाइफ हीरो देखने को मिलेगा, जो अपनी दुल्हन को स्टेज से गिरने से बचाता है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर दूल्हा मौके पर नहीं होता तो क्या होता।

dulha

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

ज्यादातर लोगों की शादी एक ही बार होती है। इसलिए अपनी शादी को खास बनाने के लिए आज कल लोग तरह-तरह की प्लानिंग करते हैं। आपने देखा होगा कि जयमाला के दौरान आजकल तरह-तरह के इंतजाम किए जाते हैं। कुछ ऐसे स्टेज बनाए जाते हैं, जिसमें खड़े होकर जयमाला की रस्म निभाई जाती है। आजकल इलेक्ट्रॉनिक स्टेज का खूब इस्तेमाल होता है। इसमें से कई स्टेज घूमते रहते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही स्टेज दिखाई दे रहा है। दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर चढ़ते हैं। इसी दौरान एक गड़बड़ हो जाती है। देखें वीडियोो-

End of Feed