नाग से खुद को डसवाने लगा शख्स, कैमरे में कैद हुआ अजीब नजारा, देखें वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 12, 2025, 07:18 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में दिख रहा है कि शख्स जंगल में घुटनों के बल बैठा है और एक काले-पीले रंग का सांप से खुद को डसवा रहा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच होश उड़ जाएंगे।

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जानबूझकर एक सांप से खुद को डसवा रहा है। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर X पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से 11 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया, जिसके बाद यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Brain Test

शख्स ने खुद को सांप से डसवा लिया। (Photo/X.com)

काले-पीले रंग का सांप

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स जंगल में घुटनों के बल बैठा है और एक काले-पीले रंग का सांप, जो संभवतः मैंग्रोव स्नेक (Boiga dendrophila) है, उसके गले पर डस रहा है। यह सांप हल्का जहरीला होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए आमतौर पर जानलेवा नहीं होता, लेकिन दर्द और सूजन पैदा कर सकता है। वीडियो में शख्स का चेहरा साफ दिख रहा है,जो एक काली टोपी और शर्ट पहने हुए है।

End of Feed