Girl Make 15 Sketches Together: इस दुनिया में बहुत सारे टैलेंटेड लोग होते हैं। कुछ लोगों का टैलेंट इतना जबरदस्त होता है, जिसे देखकर दुनिया भी हैरान रह जाती है। इन दिनों यूपी की एक लड़की के टैलेंट का डंका दुनियाभर में बज रहा है। दरअसल, इस लड़की ने एक साथ एक हाथ से 15 महापुरुषों का स्केच बनाकर सबको हैरान कर दिया है। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी इस लड़की का टैलेंट देखकर उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने इस लड़की को 'टैलेंटेड आर्टिस्ट' कहा है।
टैलेंटेड गर्ल
एक साथ बना दी 15 महापुरुषों की तस्वीर
आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने लकड़ी का एक फ्रेम बनाया और इसमें 15 पेन को ऐसे बांधा जिससे कि वह एक साथ चल सकें। इसके बाद लड़की व्हाइटबोर्ड पर स्केच बनाना शुरू करती है। आप देख सकते हैं कि लड़की कुछ ही मिनटों में 15 अलग-अलग महापुरुषों की तस्वीर एक साथ बना दी। लड़की स्केचिंग करती रहती है और अंत में जो रिजल्ट आता है, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। देखें वीडियो-
How is this even possible?? Clearly she’s a talented artist. But to paint 15 portraits at once is more than art—it’… t.co/vGeFlSiDPD
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बाबासाहेब अंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरीखे महापुरुषों का स्केच एक साथ बना दिया। लड़की का नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। लड़की ने असंभव काम को संभव कर दिखाया है। इस लड़की का नाम नूरजहां है।
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह कैसे संभव? जाहिर है यह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है!' आनंद महिंद्रा ने इसके साथ ही कहा कि अगर कोई शख्स लड़की की इस उपलब्धि की पुष्टि करता है तो वह उसे प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़की को छात्रवृत्ति और अन्य प्रकार की सहायता देने में खुशी होगी।
